मतदान केंद्रों में हुआ बदलाव, लोगों में रोष

जासं साहिबाबाद वार्ड-45 करहैड़ा के लोगों को मतदान करने के लिए अब वार्ड-2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM (IST)
मतदान केंद्रों में हुआ बदलाव, लोगों में रोष
मतदान केंद्रों में हुआ बदलाव, लोगों में रोष

जासं, साहिबाबाद : वार्ड-45 करहैड़ा के लोगों को मतदान करने के लिए अब वार्ड-28 राजीव कालोनी में बने नये मतदान केंद्र माउंट लीटरा जी स्कूल में जाना होगा, जबकि राजीव कालोनी के लोगों को करहैड़ा के मतदान केंद्र पर वोट डालनी होगी। मतदान केंद्रों की अदला-बदली से दोनों कालोनी के लोग परेशान हैं। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। राजीव कालोनी के सुखवीर का कहना है कि अपनी कालोनी में मतदान केंद्र होने के बाद उन्हें दूसरी कालोनी में वोट डालने जाना होगा। वहीं करहैड़ा कालोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर चौधरी का कहना है कि उनका मतदान केंद्र वार्ड-45 करहैड़ा में है, लेकिन उन्हें वोट डालने वार्ड-28 राजीव कालोनी जाना होगा। यदि मतदान केंद्र में सुधार नहीं किया तो वह चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।

-------

अदला-बदली से होगी परेशानी

वार्ड-45 के अंतर्गत करहैड़ा गांव, न्यू करहैड़ा कालोनी, एयरफोर्स स्टेशन, गुलमोहर व लाजपत नगर का कुछ हिस्सा आता है। इनका मतदान केंद्र कम्पोजिट स्कूल करहैड़ा है। इसमें भाग संख्या 884 से 898 तक के लोग वोट डालेंगे। बता दें कि इनमें 891 से 898 तक राजीव कालोनी के मतदाता हैं। जबकि वार्ड-28 में मोहन नगर, राजीव कालोनी, सेवियर पार्क, मोहन कालोनी आती है। इस बार वार्ड-28 राजीव कालोनी में नया मतदान केंद्र माउंट लीटरा जी स्कूल मोहन नगर को बनाया गया है। इसमें भाग संख्या 878 से 883 तक के लोग वोट डालेंगे। इसमें राजीव कालोनी का कोई मतदाता नहीं है। भाग संख्या 878 से 883 तक वार्ड-45 करहैड़ा के मतदाता हैं।

------

एडीएम ने किया निरीक्षण

एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने दोपहर कंपोजिट स्कूल करहैड़ा मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें भाग संख्या 884 व 890 के बीएलओ अनुपस्थित मिले। इस दौरान लोगों द्वारा विरोध करने पर एडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों बीएलओ के स्थान पर नई व्यवस्था की जाएगी।

वर्जन

मामले की जानकारी ली जाएगी। लोगों को समस्या न हो, इस पर विचार किया जाएगा।

- विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व

chat bot
आपका साथी