पता मंगवाकर फरियादियों के काम से आंखें चुरा रहे अधिकारी

अपनी परेशानी बताने के लिए फरियादी नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन करते हैं और समस्या को हल कराने की गुहार लगाते हैं। अधिकारी वाट्सएप पर पता मंगवाकर समस्या को हल कराने का दावा करते हैं लेकिन बाद में मौके पर नहीं पहुंचते। इतना ही नहीं अगले दिन फोन भी उठाना बंद कर देते हैं। त्योहारी सीजन में फरियादियों के साथ ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि प्रतिदिन हो रहा है। इस वजह से ट्रांस हिडन के लोग पेयजल जलभराव अतिक्रमण व गंदगी आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST)
पता मंगवाकर फरियादियों के काम से आंखें चुरा रहे अधिकारी
पता मंगवाकर फरियादियों के काम से आंखें चुरा रहे अधिकारी

हसीन शाह, साहिबाबाद : अपनी परेशानी बताने के लिए फरियादी नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन करते हैं और समस्या को हल कराने की गुहार लगाते हैं। अधिकारी वाट्सएप पर पता मंगवाकर समस्या को हल कराने का दावा करते हैं, लेकिन बाद में मौके पर नहीं पहुंचते। इतना ही नहीं, अगले दिन फोन भी उठाना बंद कर देते हैं। त्योहारी सीजन में फरियादियों के साथ ऐसा एक दो बार नहीं, बल्कि प्रतिदिन हो रहा है। इस वजह से ट्रांस हिडन के लोग पेयजल, जलभराव, अतिक्रमण व गंदगी आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

नगर निगम की पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। जिस वजह से आए दिन लाइन में लीकेज की समस्या होती है। हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो जाता है। आए दिन लोगों के घरों में गंदा पहुंच रहा है। इसी तरह जलभराव, गंदगी, सड़कें जर्जर, प्रकाश व्यवस्था, कुत्ते व सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। नगर निगम ने लोगों की मदद के लिए अधिकारियों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग समस्या को लेकर नगर निगम के जलकल विभाग, प्रकाश विभाग, उद्यान विभाग, निर्माण सहित आदि विभागों के अधिकारियों को फोन करते हैं। अधिकारी वाट्सएप पर समस्या फोटो और पता भेजने की बात कहकर फोन काट देते हैं। इसके बाद फोन नहीं उठाते और न ही लंबे समय तक समस्या का हल होता है। अधिकारी जल्दी से फोन नहीं उठाते हैं और यदि उठा भी लें तो वाट्सएप पर समस्या की जगह पूछकर मौके पर नहीं आते हैं। हमारे यहां पर कूड़े की समस्या है।

- एकता, सेक्टर तीन वैशाली

दावे-दावे बड़े करते हैं अधिकारी और जमीन पर कुछ नहीं है। समस्या हल करने के लिए पता पूछते और फिर उसका हल नहीं करते हैं। बाद में फोन उठाना भी बंद कर देते हैं।

- एनके नेगी, सेक्टर छह, वैशाली सभी अधिकारी गंभीरता से काम कर रहे हैं। यदि किसी की सुनवाई नहीं हो रही है तो वह नगर निगम के दफ्तर आकर इस बारे बता सकता है।

- प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त

केस एक : वैशाली सेक्टर छह के डिवाइडर के बीच एक पेड़ सूख रहा था। सेक्टर छह के एनके नेगी ने उद्यान विभाग के अधिकारी से शिकायत की थी। अधिकारी ने समस्या की फोटो और उसका पता वाट्सएप पर मंगवा लिया, लेकिन समस्या को हल नहीं किया। केस दो : वैशाली सेक्टर तीन ए नवीन अस्पताल के पास पार्क में जलभराव और कचरा पड़ा हुआ था। स्थानीय निवासी एकता ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारी से की। अधिकारी ने वाट्सएप पर पता मंगवाने के बाद समस्या को हल नहीं किया। केस तीन : बालाजी विहार में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां पर कई लोगों को डेंगू हो गया है। स्थानीय निवासी दीप सिंह ने इसकी शिकायत नगर निगम के निर्माण विभाग में की, लेकिन अधिकारियों ने वाट्सएप पर पता मंगवाने के बाद मौके पर जाकर देखा तक नहीं।

chat bot
आपका साथी