स्वयंसेवकों ने बना दिया कैलास मानसरोवर टीकाकरण केंद्र को नंबर वन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र को जिले का नंबर वन केंद्र बना दिया। जिले में 416 केंद्रों में यह पहला केंद्र है जहां पर सबसे ज्यादा टीका लगा है। इस टीकाकरण केंद्र पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने दौरा किया था। उम्दा काम करने पर स्वयंसेवकों को सीएमओ सम्मानित कर चुके हैं। अब तक इस केंद्र पर 3.29 लाख लोगों को टीका लग चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 11:10 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने बना दिया कैलास मानसरोवर टीकाकरण केंद्र को नंबर वन
स्वयंसेवकों ने बना दिया कैलास मानसरोवर टीकाकरण केंद्र को नंबर वन

हसीन शाह , साहिबाबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र को जिले का नंबर वन केंद्र बना दिया। जिले में 416 केंद्रों में यह पहला केंद्र है, जहां पर सबसे ज्यादा टीका लगा है। इस टीकाकरण केंद्र पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने दौरा किया था। उम्दा काम करने पर स्वयंसेवकों को सीएमओ सम्मानित कर चुके हैं। अब तक इस केंद्र पर 3.29 लाख लोगों को टीका लग चुका है।

जिले में 32.45 लाख को लगा टीका : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 416 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। बीच-बीच में इनकी संख्या कम ज्यादा होती रहती है। वर्तमान में 223 केंद्र चल रहे हैं। टीकाकरण में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर लखनऊ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी नहीं है कि देश या प्रदेश में किस टीकाकरण केंद्र पर सबसे अधिक टीका लगाया गया। कैलाश मानसरोवर भवन जिले का आलीशान भवन है। टीका लगवाने के लिए आने वाले युवा भवन में खुद को सेल्फी या फोटो खिचवाने से नहीं रोक पाते हैं।

टोकन सिस्टम से लगती हैं दोनों तरह की वैक्सीन : अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण केंद्र की शुरूआत की थी। प्रवेश द्वार पर कोवैक्सीन या कोविशील्ड के नाम टोकन दिया जाता है। किसी को लाइन में खड़ा नहीं किया जाता है। टोकन के अनुसार, नंबर आने पर टीका लगाया जाता है और आधे घंटे तक उसे भवन में बैठाया जाता है। स्वयंसेवक जिस तरह इस टीकाकरण केंद्र को चला रहे हैं, इससे किसी व्यक्ति को असुविधा नहीं होती है।

एक करोड़ पार होने पर बढ़ गई मुस्लिमों की संख्या :

केंद्र पर प्रारंभ में गिने-चुने मुस्लिम समुदाय के लोग टीका लगवाने आते थे, लेकिन जब से देश ने एक करोड़ टीका लगाने का आंकड़ा पार हुआ है, तब से यहां पर मुस्लिम टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। अब 70 फीसदी मुस्लिम टीका लगवाने आ रहे हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी डा. स्मृति शर्मा, डा. श्वेता वर्मा, शशि यादव, करुणा राय, संजू प्रजापति, रूपा सिंह, डा. सुधीर शर्मा टीका लगा रहे हैं। वहीं स्वयंसेवक बलराम झा, बृजेश श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, संजीव मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, सत्येंद्र नाथ, जगदीश कश्यप, राज पांडेय और ललित कश्यप आदि व्यवस्था को संभाल रहे हैं। हम बिना भेदभाव के टीका लगा रहे हैं। हमारी टीम को सीएमओ ने सम्मानित किया था। यह सबसे बड़ा टीकाकरण केंद्र बन गया है।

- बृजेश श्रीवास्तव, केंद्र संयोजक

chat bot
आपका साथी