जगह-जगह मनाई गई वाल्मीकि जयंती

संवाद सहयोगी साहिबाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर कई जगह कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:57 PM (IST)
जगह-जगह मनाई गई वाल्मीकि जयंती
जगह-जगह मनाई गई वाल्मीकि जयंती

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद: ट्रांस हिंडन क्षेत्र में शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उनके द्वारा रचित रामायण की पवित्रता के बारे में बताया गया।

इंदिरापुरम के वार्ड 87 में बाल्मिकी जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिये जो सिखाया उसी मार्ग पर चलकर ही समाज का उद्धार हो सकता है। इस मौके पर अजय शुक्ला, सलेक चंद त्यागी, अभिषेक त्यागी, संजीव शर्मा, बल्ले पंडित, दुष्यंत त्यागी, मनवीर आदि मौजूद रहे।

राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क पर आयोजित वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कहा कि उनके द्वारा रामायण की रचना की गई। रामायण के सभी पात्रों को सुंदर चरित्र वर्णन किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलकर हमारा समाज अखण्डता से आगे बढ़ा सकता है। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि किया गया। इस दौरान बलदेवराज शर्मा, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, अशोक मोगा, सिमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी