पांच सप्ताह तक चलने वाला टीकाकरण अभियान 26 से

स्वास्थ्य विभाग पांच सप्ताह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान की शुरुआत 26 नवंबर से करेगा। यह अभियान बच्चों को मीजल्स और रूबेला से बचाने के लिए शुरू किया जा रहा है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि तीन चरण के अभियान के तहत करीब 13 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में मुहैया करा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:04 PM (IST)
पांच सप्ताह तक चलने वाला टीकाकरण अभियान 26 से
पांच सप्ताह तक चलने वाला टीकाकरण अभियान 26 से

जासं, गाजियाबाद : स्वास्थ्य विभाग पांच सप्ताह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान की शुरुआत 26 नवंबर से करेगा। यह अभियान बच्चों को मीजल्स और रूबेला से बचाने के लिए शुरू किया जा रहा है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि तीन चरण के अभियान के तहत करीब 13 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में मुहैया करा दी गई है। पहले दो सप्ताह में जनपद के सरकारी, प्राइवेट, मिशनरी, मदरसे आदि में, दूसरे दो सप्ताह में समुदाय आधारित क्षेत्रों में और एक सप्ताह छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सुचारू रूप से चलाने व सफल बनाने के लिए करीब तीन हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी