टीकाकरण व जांच केंद्रों का सैनिटाइजेशन शुरू

जागरण संवाददाता साहिबाबाद नगर निगम की ओर से टीकाकरण व कोरोना जांच केंद्रों का निय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:42 PM (IST)
टीकाकरण व जांच केंद्रों का सैनिटाइजेशन शुरू
टीकाकरण व जांच केंद्रों का सैनिटाइजेशन शुरू

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

नगर निगम की ओर से टीकाकरण व कोरोना जांच केंद्रों का नियमित सैनिटइजेशन शुरू कर दिया गया है। केंद्रों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र होती है। सैनिटाइजेशन न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। दैनिक जागरण में शुक्रवार के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं शनिवार को ट्रांस हिडन में विस्तृत सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

नगर निगम के वसुंधरा जोन प्रभारी सुनील राय का कहना है कि वैशाली व वसुंधरा सेक्टर- एक स्थित स्वास्थ्य केंद्र को अंदर और बाहर से नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैले। वैशाली सेक्टर- एक स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण व कोरोना की जांच दोनों हो रही है। इससे यहां पर ज्यादा लोगों की भीड़ एकत्र होती है। शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता है। सैनिटाइजेशन न होने से स्थानीय लोग परेशान थे। दैनिक जागरण ने लोगों की समस्या को प्रकाशित किया तो नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया।

-------

सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया :

खोड़ा में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता केके भड़ाना व चेयरमैन रीना भाटी की ओर से प्रदेश सरकार के आदेश पर विस्तृत सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वार्ड में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं, लोनी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि इलाके के खन्ना नगर, न्यू विकास नगर, शिव वाटिका, बलराम नगर, इंदिरापुरम एंक्लेव समेत अन्य कालोनियों को शनिवार को सैनिटाइज किया गया। जिन स्थानों पर टीका लग रहा हैं वहां भी सैनिटाइजेशन किया गया।

chat bot
आपका साथी