खिलाड़ियों को मिली शहर के दूसरे बड़े खेल परिसर की सौगात

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शहर को महामाया स्टेडियम के अलावा एक बड़े खेल परिसर की दरकार थी जो अब पूरी हो गई है। रईसपुर में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की 26 बीघा भूमि पर खेल परिसर तैयार है। इसका उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। इसमें एथलेटिक्स के अलावा कई खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिता आयोजित हो सकेगी। सीपीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण पर अभी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:23 PM (IST)
खिलाड़ियों को मिली शहर के दूसरे बड़े खेल परिसर की सौगात
खिलाड़ियों को मिली शहर के दूसरे बड़े खेल परिसर की सौगात

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर को महामाया स्टेडियम के अलावा एक बड़े खेल परिसर की दरकार थी, जो अब पूरी हो गई है। रईसपुर में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की 26 बीघा भूमि पर खेल परिसर तैयार है। इसका उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। इसमें एथलेटिक्स के अलावा कई खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिता आयोजित हो सकेगी। सीपीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण पर अभी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

करीब दो वर्ष पूर्व रईसपुर के स्थानीय पार्षद मनोज चौधरी और डा.कृष्णवीर चौधरी के संयुक्त प्रयासों से जनरल वीके सिंह ने सीपीडब्ल्यूडी की 26 बीघा भूमि पर खेल परिसर के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। इसका रविवार को उन्होंने उद्धाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खुली दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार के साथ ही प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दो किमी की दौड़ में अंशुल प्रथम, गौरव कसाना द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। रिले दौड़ में चिराग त्यागी प्रथम, अमन चौधरी द्वितीय रहे। 100 मीटर की दौड़ में गौरव भारती प्रथम, शिब्बू द्वितीय और कपिल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रईसपुर के खेल और अन्य क्षेत्रों में नाम रोशन करने वालों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से महापौर आशा शर्मा, सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता चंद्र मौली तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, खेल अधिकारी पूनम विश्नोई आदि मौजूद रहे। खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ : रईसपुर में खेल परिसर से दर्जनभर कालोनियों के खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन कालोनियों में मुख्य रूप से संजयनगर, मानसी विहार, जागृति विहार, गुलधर, शास्त्रीनगर, गोविदपुरम, सदरपुर, कमला नेहरू नगर, अवंतिका, महेंद्रा एन्क्लेव आदि शामिल हैं। इन सभी कालोनियों के खिलाड़ियों को खेल मैदान न होने से करीब आठ से 10 किलोमीटर दूर महामाया स्टेडियम के लिए जाना पड़ता था।

10 से ज्यादा खेल प्रतियोगिता हो सकेंगी : खेल परिसर में एथलेटिक्स के अलावा, कबड्डी, कुश्ती, भाला फेंक, शूटिग रेंज, वालीबाल, थ्रो बाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिटन समेत 10 से अधिक खेल हो सकेंगे। खिलाड़ी निश्शुल्क नियमित खेल अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक रखने की योजना तैयार होगी। खेल परिसर की देखरेख सीपीडब्ल्यूडी ही करेगा। नगर निगम स्टेडियम के बाहर स्ट्रीट लाइट लगवाएगा। खेल परिसर में पेयजल का इंतजाम भी हो रहा है।

वर्जन.. खेल परिसर में जल्द ही ओपन जिम भी होगी। खिलाड़ियों के अलावा युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इसका उपयोग कर सकेंगे। परिसर में 56 लाख रुपये की लागत से भवन और कमरे बनेंगे। इसकी आधारशिला केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने रखी है। खिलाड़ियों को हर सुविधा दिलाई जाएगी।

-मनोज चौधरी, स्थानीय पार्षद।

chat bot
आपका साथी