वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

कमला नेहरू नगर में रहने वाली एक वृद्ध की सड़क हादसे में जान चली गई। वृद्ध सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 06:44 PM (IST)
वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कमला नेहरू नगर में रहने वाली एक वृद्ध की सड़क हादसे में जान चली गई। वृद्ध सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कवि नगर थानाक्षेत्र के सेक्टर 19 कमला नेहरू नगर में रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता मुद्रिका ठाकुर उनके साथ ही रहते हैं। सोमवार रात वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। एएलटी चौराहे के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने रुक कर उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। वृद्ध को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएचओ कवि नगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी