अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक की मौत दो घायल

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थानाक्षेत्र के फरीदनगर मोड़ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:15 PM (IST)
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक की मौत दो घायल
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक की मौत दो घायल

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थानाक्षेत्र के फरीदनगर मोड़ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय ऑटो में तीन लोग मौजूद थे, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पिलखुवा थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी मोहसिन अंसारी अपने चाचा आजिम व साथी फरमान के साथ हलवाई का काम करते थे। शुक्रवार शाम को तीनो मुरादनगर से काम कर अपने घर लौट रहे थे। ऑटो फरमान चला रहा था। इसी बीच जब भोजपुर को पार करने के बाद फरीदनगर मोड़ पर पहुंचते ही उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो काफी तेज गति में भी था। हादसे में मोहसिन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके चाचा आजिम व साथी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को खड़ा किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस बारे में एसएचओ भोजपुर धर्मेद्र सिंह ने बताया कि मृतक मोहसिन का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, घायल फरमान व आजिम को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।

chat bot
आपका साथी