प्रापर्टी डीलर को गोली मारने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वेव सिनेमा के पास शुक्रवार रात दिल्ली के प्रापर्टी डीलर हाशिम को गोली मारने वाले चाचा-भतीजे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। साजिशकर्ता अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:50 PM (IST)
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वेव सिनेमा के पास शुक्रवार रात दिल्ली के प्रापर्टी डीलर हाशिम को गोली मारने वाले चाचा-भतीजे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। साजिशकर्ता अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में पुलिस की तीन टीम जुटी हैं। रविवार को हाशिम को गोली मारने वाले यासीन व उवैश निवासीगण गीता कालोनी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। यासीन, उवैश का चाचा है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व स्कूटी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की साजिश रचने वाले नवाब निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली की तलाश की जा रही है। गोली मारने के लिए नहीं लिए पैसे : पुलिस ने यासीन व उवैश से कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि हाशिम ने नवाब की चप्पलों से पिटाई कर वीडियो वायरल किया था। इससे पूरे क्षेत्र में नवाब का अपमान हुआ था। उसका बदला लेने के लिए उसने हाशिम की हत्या कराने की योजना बनाई। उसमें भांजे यासीन को शामिल किया। यासीन ने भतीजे उवैश को साथ मिलाकर हाशिम को गोली मार दी। इसके लिए पैसे नहीं लिए। सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल : पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि वह दोनों स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से यहां आए। हाशिम को गोली मारने के बाद स्कूटी से ही दिल्ली फरार हो गए। आते व जाते समय उन्होंने अपने साथ तमंचा रखा था। पुलिस अगर सीमा या अन्य स्थानों पर चेकिग करती तो वह पकड़े जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। डर के चलते यहां की वारदात : पुलिस की पूछताछ में आया कि हाशिम का कालोनी में काफी रूतबा है। इस कारण नवाब ने उसे वहां पर मारने में खतरा समझा। योजना बनाकर दो युवतियों को 10-10 हजार रुपये देने का लालच देकर उसे यहां बुलवाया। पुलिस ने दोनों युवतियों को शनिवार को ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। यह है मामला : दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर हाशिम को कालोनी निवासी दो युवतियों ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे योजना के तहत यहां वेव सिनेमा के पास बुलाया। इसकी जानकारी यासीन को मोबाइल पर दी। उसके बाद स्कूटी से पहुंचे यासीन व उवैश ने हाशिम को गोली मार दी। उसका अब तक उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी