गंगनहर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, दो को बचाया

-दोस्तों के साथ घूमने आए थे दोनों खोज में जुटे गोताखोर संवाद सहयोगी मुरादनगर रविवार दोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 09:37 PM (IST)
गंगनहर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, दो को बचाया
गंगनहर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, दो को बचाया

-दोस्तों के साथ घूमने आए थे दोनों, खोज में जुटे गोताखोर

संवाद सहयोगी, मुरादनगर: रविवार दोपहर को मुरादनगर स्थित गंगनहर पुल के निकट नहाने के दौरान चार किशोर नहर में बह गए। नहर में डूबते दो किशोरों को गोताखारों ने तैरकर बचा लिया, जबकि उनके दो साथी पानी में डूब गए। बचाए गए दो किशोरों को उनके स्वजन को सौंप दिया गया। नहर में नहाने पर प्रतिबंध के बाद भी प्रशासन नहर में नहाने पर रोक नहीं लग पा रही है।

नंदग्राम गाजियाबाद निवासी राजन कुमार 16 पुत्र विनोद अपने दोस्त शोभित 16 व अजीत 17 के साथ रविवार दोपहर को मुरादनगर स्थित गंगनहर के निकट घूमने के लिए गया था। इस दौरान घाट पर पहुंच तीनों नहाने लगे। नहाते समय गहरे पानी में उतरने के चलते तीनों बहने लगे। बहते देख मौके पर मौजूद गोताखोर उनकी सहायता के लिए पानी में कूद पड़े। गोताखारों ने करीब एक किलोमीटर तैरकर अजीत व शोभित को तो बचा लिया, जबकि राजन का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के बारे में उनके स्वजनों को सूचित किया। घटना के कुछ घंटे बाद शाम को एक और किशोर आकाश नहर में नहाने के लिए उतरा था और तेज बहाव के कारण बह गया। उक्त किशोर को भी गोताखारों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके। किशोरों का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में गोताखारों को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बचाए गए किशोरों को उनके स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। गायब हुए किशोरों का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि गत वर्ष कोरोना लाकडाउन के बाद से प्रशासन ने गंगनहर में नहाने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन पाबंदी के बाद भी लोग नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते ही आए दिन इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं। कहने को गंगनहर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन उनकी मौजूदगी का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी