महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान बुधवार दोपहर अंसार विहार कॉलोनी के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM (IST)
महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान बुधवार दोपहर अंसार विहार कॉलोनी के पास से महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार सुबह 11 बजे अंसार विहार कालोनी में खाली मैदान के पास चेकिग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध महिला को चेकिग के लिए रोका। बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपने नाम जरीना निवासी अंसार विहार बताया। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार रात चेकिग के दौरान सोनू निवासी अंसार विहार को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी