दो लुटेरे गिरफ्तार लूटा गया मोबाइल बरामद

संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान शुक्रवार शाम बलराम नगर कॉलोनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:03 PM (IST)
दो लुटेरे गिरफ्तार लूटा गया मोबाइल बरामद
दो लुटेरे गिरफ्तार लूटा गया मोबाइल बरामद

संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान शुक्रवार शाम बलराम नगर कॉलोनी से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पूर्व में लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया है।

बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार शाम करीब सात बजे बलराम नगर कॉलोनी स्थित एक पंजाब एंड सिंद्ध बैंक के पास चेकिग कर रही थी। तभी मुखबिर ने दो मोबाइल लुटेरों के वहां से गुजरने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से एक महंगा मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम निक्की निवासी नवादा और छोटू निवासी लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी लोनी बताया। उन्होंने मोबाइल को कुछ दिन पूर्व दिल्ली सहारनपुर रोड पर एक युवक से लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी