दो थाना क्षेत्रों में होती रही छेड़खानी, सोती रही पुलिस

अवनीश मिश्र साहिबाबाद यातायात पुलिस के सिपाही की पत्नी के साथ हुई शर्मनाक घटना ने टीला म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 11:35 PM (IST)
दो थाना क्षेत्रों में होती रही छेड़खानी, सोती रही पुलिस
दो थाना क्षेत्रों में होती रही छेड़खानी, सोती रही पुलिस

अवनीश मिश्र, साहिबाबाद: यातायात पुलिस के सिपाही की पत्नी के साथ हुई शर्मनाक घटना ने टीला मोड़ और साहिबाबाद थाने की पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था, गश्त और सतर्कता की पूरी तरह से पोल खोल दी है। सवाल उठ रहा है कि जब थाना-चौकी के आसपास और भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो गली-कूचों की क्या स्थिति होगी।

दिल्ली-वजीराबाद रोड ट्रांस हिडन की प्रमुख सड़कों में से एक है। इस पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही होती है। शोहदों ने यातायात पुलिस के सिपाही की पत्नी के साथ इस भीड़भाड़ वाली सड़क पर टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा से छेड़खानी शुरू की। यहीं पर साहिबाबाद थाना की करन गेट पुलिस चौकी है। शोहदे साहिबाबाद थाना क्षेत्र के नागद्वार करहैड़ा तक उनके साथ छेड़खानी की। रास्ते में हिडन एयरफोर्स पुलिस चौकी पड़ी। नागद्वार पर भी पुलिस चेक पोस्ट है। इसी रोड पर हिडन एयरबेस होने के कारण लगातार पुलिस के गश्त और सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता होने का दावा किया जाता है। इतनी सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद दो किलोमीटर तक छेड़खानी होती रही और कहीं पर भी पुलिस नहीं दिखी। न ही पुलिसवालों को इसकी भनक लगी। इससे पुलिस के सभी दावों की पोल खुल गई।

शोहदों ने कहा कि मेरठ वाले हैं: शोहदे ने जब छेड़खानी शुरू की, तो सिपाही ने विरोध शुरू किया। खुद को पुलिसवाला बताते हुए उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें कोई खौफ नहीं दिखा। उन्होंने सिपाही से कहा कि वह मेरठ वाले हैं। उसके बाद उन पर नागद्वार पर जानलेवा हमला भी किया।

chat bot
आपका साथी