चोरी के डंफर के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान बृहस्पतिवार सुबह पुश्ता तिराहा से वाहन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:27 PM (IST)
चोरी के डंफर के साथ दो गिरफ्तार
चोरी के डंफर के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान बृहस्पतिवार सुबह पुश्ता तिराहा से वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मुरादनगर क्षेत्र से तीन दिन पूर्व चुराए डंपर (हाईवा) की डिलेवरी दिल्ली देने जा रहे थे। पुलिस डंपर चोरी करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बागपत से दिल्ली की ओर जा रहे एक डंपर को चेकिग के लिए रोका गया। जिसपर डंपर में सवार चालक और उसका साथी कागजात नहीं दिखा सके। वहीं पुलिस जांच में डंपर तीन दिन पूर्व मुरादनगर से चोरी होना पाया गया। मुरादनगर थाने में डंपर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। जिसपर पुलिस टीम दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अखलीम और उस्मान निवासी सिघावली अहीर बागपत बताये। इन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व डंपर को गिरोह के दो सदस्यों ने मुरादनगर से चुराया था। उसके बाद बागपत में दो दिन तक छिपाकर रखा गया। डंपर का सौदा होने पर दोनों उसकी डिलेवरी देने दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुश्ता क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से डंपर की डिलेवरी देने वाले स्थान और व्यक्ति की जानकारी की जा रही है। साथ ही डंपर चुराने वाले चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी