15 लाख रुपये के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

दिवाली के नजदीक आते ही पटाखों की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। इससे पहले भी बीते एक माह में पुलिस सात से आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:39 PM (IST)
15 लाख रुपये के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार
15 लाख रुपये के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात 15 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली से पटाखे लाए थे। नगर कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि नसरतपुरा निवासी करन और बीएम कंपाउंड निवासी नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया है।

दिवाली के नजदीक आते ही पटाखों की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। इससे पहले भी बीते एक माह में पुलिस सात से आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाल ने बताया कि घर में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात बताए गए स्थान बीएम कंपाउंड में दबिश दी। नितिन के घर में कई गत्तों में रखे पटाखे मिले। पटाखों के भंडारण का लाइसेंस नितिन नहीं दिखा पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पटाखे जब्त कर लिए। पूछताछ के आधार पर करन को भी पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक करन दिल्ली से पटाखे लाया था और नितिन गर्ग ने अपने घर रखे थे। नितिन ने घर से ही फोन पर आर्डर लेकर पटाखे बेचने की योजना बनाई थी। पटाखों की डिलीवरी भी करन को ही करनी थी। पटाखों की बिक्री से होने वाली आय में से 20-25 फीसद हिस्सा करन को मिलना था। पटाखों का भंडारण या बिक्री सिर्फ प्रशासन से लाइसेंस जारी होने के बाद ही किया जा सकता है। मैनुअल इनपुट व खुफिया विभाग की मदद से पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री पर रोकथाम लगाई जा रही है।

- अभय कुमार मिश्र, सीओ प्रथम।

chat bot
आपका साथी