सेंट्रल वर्ज के पेड़ पौधों की टहनियों ने सड़क घेरी, हादसे का डर

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज में लगे पेड़ों की ट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 06:24 PM (IST)
सेंट्रल वर्ज के पेड़ पौधों की टहनियों ने सड़क घेरी, हादसे का डर
सेंट्रल वर्ज के पेड़ पौधों की टहनियों ने सड़क घेरी, हादसे का डर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज में लगे पेड़ों की टहनियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि वह सड़क को घेर रही हैं। इससे सड़क संकरी हो रही है और हादसे का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से पिछले कई माह से पौधों की छटाई नहीं कराई गई है।

जीडीए ने हरियाली को ध्यान में रखते हुए इंदिरापुरम की लगभग सभी सड़कों के सेंट्रल वर्ज में पेड़ पौधे लगवाए हैं। पेड़ पौधों की वजह से खूब हरियाली भी है जो स्वच्छ हवा के साथ प्रकृति की सुंदरता भी बढ़ा रही है लेकिन अब सेंट्रल वर्ज में लगे पेड़ पौधों की टहनियां इतनी बड़ी होकर सड़क पर आ गई हैं। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। साथ ही चौराहों पर पेड़ पौधों की वजह से मुड़ रहे वाहन नहीं दिखाई देते हैं। इससे हादसे का डर है। वसुंधरा के बीच से बुध चौक, किसान चौक, अटल चौक से वैशाली सेक्टर छह तक जाने वाली रोड पर भी सेंट्रल वर्ज के पेड़ पौधे बहुत बड़े हो गए हैं। यहां पर भी सेंट्रल वर्ज के पेड़-पौधों के छटाई की जरूरत है। लॉकडाउन के दौरान सेंट्रल बस में लगे पेड़ पौधे बड़े हो गए। अब कर्मचारी दोबारा काम पर लौटे हैं। जल्द ही सेंट्रल वर्ज के पेड़ पौधों की छटाई कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

- एके चौधरी उद्यान प्रभारी जीडीए

chat bot
आपका साथी