तुलसी निकेतन की बदलेगी सूरत, सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

जल्द ही तुलसी निकेतन की सूरत बदलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:29 PM (IST)
तुलसी निकेतन की बदलेगी सूरत, सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त
तुलसी निकेतन की बदलेगी सूरत, सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जल्द ही तुलसी निकेतन की सूरत बदलेगी। इस कॉलोनी में सड़कें-नालियां साफ नजर आएंगी और कूड़ा निस्तारण समय पर होगा। हर फ्लैट तक पानी पहुंचेगा। जीडीए ने यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट में 2292 परिवार रहते हैं। जिनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

वर्ष 1990 में तुलसी निकेतन को आठ हेक्टेयर में बसाया गया था। कम आय वर्ग के लोगों के लिए यहां फ्लैट बनाए गए थे। ये कॉलोनी अब तक नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। ऐसे में जीडीए ही इस कॉलोनी का रखरखाव करता है। सड़कों की मरम्मत से लेकर सफाई कार्य तक का जिम्मा जीडीए के पास है। कुछ वक्त से यहां के लोगों को कई समस्याएं महसूस हो रही थीं। उनकी समस्या का निस्तारण करते हुए जीडीए ने तुलसी निकेतन की सड़कों और नालियां की सफाई कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी यहां सुनिश्चित की जाएगी। जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए इस सुविधा से संबंधित उपकरणों की मरम्मत के लिए भी टेंडर किया जा रहा है। तुलसी निकेतन की सड़कों और नालियों की नियमित सफाई के लिए टेंडर किया जा रहा है। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी उपकरणों की मरम्मत का ठेका छोड़ा जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

- विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए

chat bot
आपका साथी