शहरभर में महर्षि वाल्मीकि को दी गई श्रद्धांजलि

जासं गाजियाबाद शहरभर में जगह-जगह बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं राजनीतिक पार्टियों और स्कूल-कालेजों में महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। कहीं शोभायात्रा तो कहीं सभा और आनलाइन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM (IST)
शहरभर में महर्षि वाल्मीकि को दी गई श्रद्धांजलि
शहरभर में महर्षि वाल्मीकि को दी गई श्रद्धांजलि

जासं, गाजियाबाद : शहरभर में जगह-जगह बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों और स्कूल-कालेजों में महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। कहीं शोभायात्रा तो कहीं सभा और आनलाइन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

विहिप बजरंग दल गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विहिप के विभाग अध्यक्ष विनय कक्कड़ नें कहा महर्षि वाल्मीकि ने हमेशा समाज के लिए सोचा और हमेशा समरसता की बात की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, उपाध्यक्ष नवीन, सुभाष चंद्र बजरंगी, रवि दत्त कौशिक, डा.सुरेंद्र गुप्ता, संजय, योगेंद्र सिंह चौहान, दीपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में वाल्मीकि समाज के साथ हैं। साथ ही उन्होंने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां निकाली गईं।

उधर, अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर श्रद्धांजिल दी। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पार्क में महर्षि वाल्मीकि को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मोहित सूद, नरेश चरण, पूर्व विधायक सुरेश बंसल, वीरेंद्र जाटव, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र, मोहित, चतर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सभी राजनीतिक पार्टियों, स्कूल, कालेजों व संस्थाओं द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धांजलि दी। सामाजिक समरसता के सूत्रधार थे महर्षि वाल्मीकि : केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आनलाइन गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान आर्य रवि देव गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता के सूत्रधार थे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर आज समाज को ऊंच-नीच, जात-पात से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा.सुषमा आर्या, अध्यक्ष डा.आरके आर्य, महामंत्री प्रवीण आर्य, गायिका प्रतिभा खुराना, रजनी गर्ग, रजनी चुघ, कुसुम भंडारी, प्रवीना ठक्कर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी