ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कालोनी के मुख्य मार्ग पर विद्युत आपूर्ति के लिए र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:39 PM (IST)
ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप
ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कालोनी के मुख्य मार्ग पर विद्युत आपूर्ति के लिए रखे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घटना से किसी के हताहत न होने पर बिजली निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने अधिकारियों से नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है।

प्रेम नगर कालोनी स्थित राम रहीम मार्केट सौ फीट रोड पर विद्युत निगम द्वारा कालोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए चार सौ केवीए और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मार्ग किनारे रखे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की लीड में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। लोगों ने घटना की सूचना बिजली निगम अधिकारियों और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर विद्युतकर्मियों विद्युत सप्लाई बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि आग लगने से कालोनी निवासी इश्तियाक के पहली मंजिल की खिड़कियों के शीशे चटक गए। उपखंड अभियंता कीर्ती विजय ने बताया कि आग लगने से एक ट्रांसफार्मर जल गया। जबकि उसके पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सुरक्षित है। संभवत: शार्ट-सर्किट के चलते आग लगी है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के फुंकने से कालोनी के करीब चार सौ उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। निगम कर्मियों द्वारा जली हुई लीड बदलने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी