मुरादनगर में लगा भयंकर जाम

मुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानीमुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानीमुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानीमुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानीमुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानीमुरादनगर में लगा भयंकर जाम लोगों को हुई परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 08:06 PM (IST)
मुरादनगर में लगा भयंकर जाम
मुरादनगर में लगा भयंकर जाम

जागरण संवाददाता, मुरादनगर : दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई के पास रजवाहे की पुलिया की चौड़ाई कम होने के कारण मंगलवार को गाजियाबाद की तरफ भयंकर जाम लग गया। कुछ वाहनों के विपरीत दिशा में आने से मेरठ की तरफ भी जाम की स्थिति बन गई। इससे लोगों ने भारी परेशानी झेली। उधर, मोदीनगर में भी लोगों ने बस अड्डे के आसपास जाम झेला। दुहाई में रजवाहे की पुलिया की चौड़ाई कम है। इसी के चलते वहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार दोपहर को भी वहां जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें मुरादनगर तक पहुंच गईं। लोगों को चार किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा। पहले निकलने के चक्कर में कुछ वाहन कटों से विपरीत दिशा में आ गए। जिससे मेरठ से गाजियाबाद की ओर भी जाम लगना शुरू हो गया था। यहां भी करीब तीन किलोमीटर तक लोगों ने जाम झेला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सही दिशा में कराकर यातायात सुचारू कराया। इसके अलावा गंगनहर स्थित झिलमिल होटल के सामने भी वाहनों के यूटर्न लेने के चलते जाम की हालत बनी रही। देर शाम यहां करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी में लोगों ने जाम झेला। -मोदीनगर में भी जाम:

बस अड्डे के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर की दूरी में जाम के हालात बने रहे। लोगों को पांच मिनट का सफर तय करने में आधे घंटे का समय लगा। -वैकल्पिक रास्तों पर भी रहा जाम:

जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर और पाइपलाइन मार्ग से होकर भी निकले। इसी के चलते वहां भी लोगों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। गंगनहर रेगुलेटर पर पुल की च ौड़ाई कम होने के कारण वहां वाहन एक दूसरे के सामने आ गए। जिससे वहां लोगों को काफी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। -इनका कहना है:

दुहाई में पुलिया की कम चौड़ाई के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी के चलते वहां यातायात के पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई जाती है। इसके अलावा रावली रोड कट व गंगनहर के पास झिलमिल के पास भी पुलिसकर्मी स्थाई रूप से तैनात रहते हैं। पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण ही स्थिति नियंत्रण में रहती है।

-उमेश बहादुर सिंह, एसएचओ, मुरादनगर।

chat bot
आपका साथी