व्यापारियों ने किया भारत बंद का विरोध, खोलेंगे प्रतिष्ठान

जागरण संवाददाता गाजियाबाद संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार सुबह छह से शाम चार बजे तक भारत बंद का एलान किया है। इसमें सभी व्यापारिक व सरकारी प्रतिष्ठान के साथ ही यातायात सेवा बंद रखने की बात है। जनपद में शहर के अलावा साहिबाबाद लोनी मोदीनगर व मुरादनगर के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद के आह्वान का विरोध करते हुए कहा कि उनके यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खोले जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:16 PM (IST)
व्यापारियों ने किया भारत बंद का विरोध, खोलेंगे प्रतिष्ठान
व्यापारियों ने किया भारत बंद का विरोध, खोलेंगे प्रतिष्ठान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार सुबह छह से शाम चार बजे तक भारत बंद का एलान किया है। इसमें सभी व्यापारिक व सरकारी प्रतिष्ठान के साथ ही यातायात सेवा बंद रखने की बात है। जनपद में शहर के अलावा साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर व मुरादनगर के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद के आह्वान का विरोध करते हुए कहा कि उनके यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खोले जाएंगे। वर्जन..

कृषि सुधार बिल के विरोध में भारत बंद औचित्यहीन है। व्यापारी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। इसका अध्ययन करें। कोरोनाकाल के बीच अभी व्यापार की हालत सुधर रही है। ऐसे में बंद के बारे में सोचना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

- उदित मोहन गर्ग, जिलाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।

अभी तक व्यापार कोरोना संक्रमणकाल की वजह कहां खुला था। कुछ दिन पहले ही बाजार में रौनक लौटी है। ऐसे में भारत बंद को व्यापारी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करते। सभी के प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुलेंगे।

-विपिन गोयल, अध्यक्ष, संजयनगर व्यापार मंडल।

----

सड़क पर कब्जा करने के कारण बहुत नुकसान हो रहा है। भारत बंद का सभी व्यापारी बहिष्कार करते हैं। पहले कोरोना की वजह से व्यापारियों को नुकसान हुआ और अब प्रदर्शनकारी व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

-संजय रस्तोगी, अध्यक्ष, वैशाली व्यापार मंडल।

------

हम प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए भारत बंद की घोषणा का बहिष्कार करते हैं। सभी प्रतिष्ठिान खुले रहेंगे। ऐसे में प्रदर्शनकारी व्यापारियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा करनी चाहिए।

-प्रदीप गुप्ता, व्यापार एकता समिति, इंदिरापुरम।

साहिबाबाद में बाजार खोलेंगे व्यापारी : इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने कहा कि व्यापारी भारत बंद का समर्थन नहीं करते हैं। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पूर्व की भांति खोलेंगे। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया जाए। साहिबाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रवीण भाटी ने बताया कि सभी व्यापारी पूर्व की तरह अपने प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खोलेंगे।

मोदीनगर-मुरादनगर में भी खुलेंगे बाजार : मोदीनगर संवाददाता के अनुसार, उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के अध्यक्ष महेश तायल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से बाजार बंद करने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्व की भांति ही खुलेंगे। उधर, व्यापारी प्रदीप बोस ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लागू लाकडाउन की वजह से पहले ही व्यापारी वर्ग नुकसान झेल चुका है। ऐसे में भारत बंद का आह्वान कतई न्यायोचित नहीं है। व्यापारी वर्ग इसका समर्थन नहीं करता है। लोनी में बंद का विरोध, खुलेंगे बाजार : लोनी के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर व छोटे दुकानदारों ने प्रदर्शनकारियों द्वारा आज किए जाने वाले भारत बंद का विरोध किया है। लोनी उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव अरविद गोयल ने कहा कि वैश्विक आपदा से कारोबारी पहले ही नुकसान झेल रहे हैं। व्यापारी भारत बंद का समर्थन नहीं करते। लोनी विधानसभा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा कि कुछ लोग किसानों को बहका कर राजनीति कर रहे है। बाजार आम दिनों की तरह खुलेगा। इसी तरह भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोपाल सिंह, भोपूरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष बैंसला ने भी भारत बंद का विरोध किया।

--------------- वर्जन..

कृषि कानून विरोधी आंदोलनकारियों से निरंतर वार्ता जारी है। वे कोई ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।

-राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी