टायर व्यापारी के खाते से उड़ाए एक लाख नब्बे हजार

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की जीतपुर कॉलोनी में एक  टायर व्यापारी के खाते से चार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:05 PM (IST)
टायर व्यापारी के खाते से उड़ाए एक लाख नब्बे हजार
टायर व्यापारी के खाते से उड़ाए एक लाख नब्बे हजार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की जीतपुर कॉलोनी में एक  टायर व्यापारी के खाते से चार बार में एक लाख नब्बे हजार रूपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। नगर की जीतपुर कॉलोनी में टायर व्यापारी हाजी आसिफ अपने परिवार के साथ रहते हैं। आसिफ का हाईवे पर एक टायर शोरूम है। आसिफ का बस स्टैंड स्थित एक बैंक में खाता है। आसिफ के अनुसार बीते चार दिनों में उनके खाते में से कई बार में एक लाख नब्बे हजार की हजार की रकम किसी अन्य खाते में जमा करा दी गई है। पासबुक में एंट्री कराने पर आसिफ को रकम निकाले जाने के बाद मे पता चला। आसिफ ने बैंक मैनेजर से इस बारे में बात तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद व्यापारी ने रकम निकाले जाने के बारे में थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी