तीन युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी संदिग्ध परिि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 07:02 PM (IST)
तीन युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
तीन युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने तीन युवकों पर उनकी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किसान हैं। उनकी बेटी को गांव का एक युवक कई दिनों से तंग कर रहा है। पहले भी उनकी बेटी को वह बहला-फुलसाकर ले गया था। पुलिस की सख्ताई के बाद बेटी का पता चला था। अब कुछ दिन पहले दोबारा से उनकी बेटी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। स्वजन का आरोप है कि उसी युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इस कार्य में उसके साथी भी सहयोग कर रहे हैं। युवक से उनकी बेटी को जान का खतरा है। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ शिकायत की है। इस बारे में एसएचओ भोजपुर धर्मेद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मनीष, बृजपाल व अनुज के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन चल रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द ही पूछताछ की जाएगी। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

chat bot
आपका साथी