तीन तस्कर गिरफ्तार शराब और गांजा बरामद

संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:55 PM (IST)
तीन तस्कर गिरफ्तार शराब और गांजा बरामद
तीन तस्कर गिरफ्तार शराब और गांजा बरामद

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो गांजा और एक पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है।

ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात करीब नौ बजे राम पार्क विस्तार कालोनी में चेकिग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम असगर निवासी विकास विहार लोनी बताया। उसने बताया कि वह कालोनी निवासी एक महिला से गांजा खरीदकर बेचता है। वहीं, पुलिस ने रात करीब दस बजे अगरोला गांव स्थित मंगल बाजार चैक से तस्कर संदीप निवासी मंडोला को 24 पव्वा हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी करता था। उसने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शराब के ठेके बंद रहते हैं। जिसके चलते घूम-घूम कर शराब बेच रहा था। उधर, पुलिस ने देर रात डेढ़ बजे गोठरा रोड से विकल गुर्जर निवासी खेकड़ा जिला बागपत को 30 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी