महिला ने किया था बच्चे का अपहरण: पथराव की साइड स्टोरी का जोड़

ऐसे हुआ अपहरण अशोक विहार कालोनी निवासी आरिफ के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर करीब 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:23 PM (IST)
महिला ने किया था बच्चे का अपहरण: पथराव की साइड स्टोरी का जोड़
महिला ने किया था बच्चे का अपहरण: पथराव की साइड स्टोरी का जोड़

ऐसे हुआ अपहरण : अशोक विहार कालोनी निवासी आरिफ के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी किसी काम में पड़ोस में गई थी। घर पर बेटा अयान, बेटी जिया और नौ माह का बेटा मौजूद था। तभी दो महिलाएं घर पर पहुंची। महिलाओं ने अयान और जिया को दस रुपये का नोट देकर टाफी लेने भेजा। जैसे ही बच्चे टाफी खरीदने गए। महिलाएं नौ माह के बच्चे का अपहरण कर फरार हो गई।

--

गणमान्य लोगों की बात भी नहीं मानी:

पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग महिलाओं को बंधनमुक्त करने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने कालोनी के गणमान्य व्यक्तियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उनकी भी एक न मानी। लोग महिलाओं से बच्चा बरामद कराने की जिद पर अड़े रहे।

--

पहचान छिपाने को ढंका चेहरा : कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में साप्ताहिक लाकडाउन लगाया गया है। लोगों से लगातार मास्क पहनने की अपील की जा रही है। लेकिन अशोक विहार कालोनी में लोगों ने मास्क नहीं पहने थे। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने एकत्र लोगों की वीडियो बनानी शुरू की। वीडियो बनती देखकर महिलाओं ने चुन्नी और लोगों ने रूमाल से चेहरा ढंक लिया।

------------

कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया: पुलिस के अनुसार महिलाओं को थाने लेकर आने के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ को पथराव करने के लिए उकसा दिया। इसके चलते ही पथराव किया गया। उन लोगों की पहचान की जा रही है।

-----------------

टाइम लाइन

--

01:05 अशोक विहार कालोनी में पहुंची महिलाएं

01:35 महिलाओं को बंधक बनाया

01:50 पुलिस को मिली सूचना

02:10 मौके पर पहुंची पुलिस

02:20 मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी

02:50 महिलाओं को कराया बंधन मुक्त

-----------

chat bot
आपका साथी