नेहरू स्टेडियम को लीज पर देने का विरोध

आम आदमी पार्टी की युवा प्रकोष्ठ ने नेहरू स्टेडियम निजी कंपनी को लीज पर देने के विरोध में नेहरू स्टेडियम खेल एसोसिएशन को समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी की जिला मीडिया प्रभारी तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि जीडीए का यह निर्णय गलत है। अगर ऐसे सरकारी खेल स्टेडियम निजी हाथों को सौंपे जाने लगे तो शहर की जनता का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 08:57 PM (IST)
नेहरू स्टेडियम को लीज पर देने का विरोध
नेहरू स्टेडियम को लीज पर देने का विरोध

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आम आदमी पार्टी की युवा प्रकोष्ठ ने नेहरू स्टेडियम निजी कंपनी को लीज पर देने के विरोध में नेहरू स्टेडियम खेल एसोसिएशन को समर्थन दिया।

आम आदमी पार्टी की जिला मीडिया प्रभारी तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि जीडीए का यह निर्णय गलत है। अगर ऐसे सरकारी खेल स्टेडियम निजी हाथों को सौंपे जाने लगे तो शहर की जनता का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जायेगा। किस तरह से अपने बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ते हुए देख पाएंगे। अगर सरकार अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पा रही है तो सरकारी जगहों रख-रखाव नहीं कर पा रही तो नैतिकता के साथ इस्तीफा सौंप दे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो सरकार विदेशियों को मुल्क भी सरकार लीज पर दे देगी। उन्होंने पार्टी की ओर से स्टेडियम खेल एसोसिएशन को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष र¨वद्र धामा, कुश त्यागी, केशव गौड़, कुलदीप, अक्षय आर्य मौजूद रहे। धरने में मुख्य रूप से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, गोपी चन्द, राकेश त्यागी कैली, बीर सिंह चौधरी, सत्यप्रकाश यादव, सत्येन्द्र यादव, ब्रह्म सिह यादव मौजूद रहे। धरना संयोजक एवं रालोद प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर ¨सह ने बताया कि जब तक जीडीए लीज निरस्तीकरण न करने पर क्रमिक अनशन के बाद बृहस्पतिवार को स्टेडियम से जीडीए तक सभी राजनीतिक दलों के नेता, व्यापार मंडल व सामाजिक संगठन खेल एसोसिएशन के साथ जीडीए तक पैदल मार्च करेंगे।

chat bot
आपका साथी