एनएच नौ पर प्रदर्शनकारियों के हुड़दंग से राहगीर हुए परेशान

जासं साहिबाबाद तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना सोम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:56 PM (IST)
एनएच नौ पर प्रदर्शनकारियों के हुड़दंग से राहगीर हुए परेशान
एनएच नौ पर प्रदर्शनकारियों के हुड़दंग से राहगीर हुए परेशान

जासं, साहिबाबाद : तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। रात करीब आठ बजे यहां बुलंदशहर से मोटरसाइकिल रैली पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर जाम की स्थिति रही।

जमकर किया हुड़दंग : मोटरसाइकिल रैली राष्ट्रीय राजमार्ग- नौ होकर यूपी गेट पहुंची। इसमें करीब दो सौ मोटरसाइकिल, 25 ट्रैक्टर व चार जीप शामिल थीं। इन वाहनों पर सवार प्रदर्शनकारी रास्ते में हुड़दंग करते रहे। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। हादसा होने की संभावना बनी। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। यातायात निरीक्षक बीपी गुप्ता ने बताया कि एनएच-नौ होकर रैली यहां पहुंची है। जगह-जगह यातायात पुलिस तैनात थी।

chat bot
आपका साथी