टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी का माहौल

जागरण संवाददाता गाजियाबाद टोक्यो ओलिपिक के पहले दिन रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:02 PM (IST)
टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी का माहौल
टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी का माहौल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : टोक्यो ओलिपिक के पहले दिन रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोलने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू के इस प्रदर्शन से खेलप्रेमी गदगद हैं। 49 किलोग्राम महिला वर्ग में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है, जिससे हर देशप्रेमी का सिर उंचा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।

मीराबाई चानू भारोत्तलक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश का हर खेल प्रेमी खुशी मना रहा है। रजत पदक जीतने के साथ ही टोक्यो ओलिपिक में देश का खाता खुला है।

- सत्या यादव, मैराथन खिलाड़ी -------------- ओलिपिक में मीराबाई चानू ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। चानू ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो भार उठाकर भारत के लिए मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। यह खुशी का पल है।

- मुहम्मद जाकिर, भारोत्तोलक ओलिंपिक खेलों के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले ही मीराबाई चानू ने भारत के लिए मेडल जीतने का दावा किया था। उन्होंने देश के नाम पहला पदक जीता है, जिससे हर कोई खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

- अंकित चौधरी, भारोत्तोलक मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर देश में खुशी का माहौल है।

- कनिष्क, निशानेबाज

chat bot
आपका साथी