हद है. अब हरनंदी में डंप किया जा रहा कूड़ा

जासं गाजियाबाद हरनंदी का जीर्णोद्धार कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन अब नंदी पार्क के पास हरनंदी नदी में ही डंप किया जाने लगा है। शिकायतकर्ता विक्रांत हिडन का आरोप है कि कूड़ा नगर निगम ने फेंका है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि हरनंदी में फेंका गया कूडा खोड़ा नगरपालिका परिषद से लाया गया था। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने उनकी एक पोकलेन मशीन भी पकड़ी है। इस मामले की सूचना प्रदूषण विभाग और जिलाधिकारी को भी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM (IST)
हद है. अब हरनंदी में डंप किया जा रहा कूड़ा
हद है. अब हरनंदी में डंप किया जा रहा कूड़ा

जासं, गाजियाबाद: हरनंदी का जीर्णोद्धार कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अब नंदी पार्क के पास हरनंदी नदी में ही डंप किया जाने लगा है। शिकायतकर्ता विक्रांत हिडन का आरोप है कि कूड़ा नगर निगम ने फेंका है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि हरनंदी में फेंका गया कूडा खोड़ा नगरपालिका परिषद से लाया गया था। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने उनकी एक पोकलेन मशीन भी पकड़ी है। इस मामले की सूचना प्रदूषण विभाग और जिलाधिकारी को भी दी गई है।

दरअसल, शहर में कूड़ा डंप करने के लिए नगर निगम के पास जगह नहीं है। वर्तमान में सड़कों के किनारे ही नहीं, बल्कि खाली प्लाटों, प्रताप विहार में सिटी फारेस्ट के लिए चिह्नित की गई जमीन और औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है। वहीं नगर निगम का डंपिग ग्राउंड बंद होने से खोड़ा नगरपालिका परिषद का कूड़ा डंप करने में भी परेशानी आने लगी है। चोरी-छिपे पहले यह कूड़ा नगर निगम के ही डंपिग ग्राउंड में डाला जाता था, जबकि कूड़े के निस्तारण के लिए खोड़ा नगरपालिका परिषद ने सनराइज कंपनी को ठेका दिया है। वहां पर रोजाना 55 टन कूड़ा उत्सर्जित होता है। इसका निस्तारण करने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। खुद खोड़ा नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा का कहना है कि कंपनी कहां पर कूड़ा डंप कर उसका निस्तारण करती है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

गालंद में कूड़ा निस्तारण केंद्र की चारदीवारी का काम शुरू: नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि गालंद में कूड़ा निस्तारण केंद्र की चारदीवारी बनाने का कार्य शुरू है। मोरटा और सिद्धार्थ विहार में कूड़ा निस्तारण के लिए लगे प्लांट को अब गालंद में स्थापित किया जाएगा, ताकि वहां पर गीले कूड़े से खाद बनाई जा सके और सूखे कूड़े को उत्पाद बनाने के कार्य में लाया जा सके। इस सप्ताह में ही समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाक्स..

हरनंदी नदी में कूड़ा डालने की शिकायत मिली है। जानकारी करने पर पता चला कि खोड़ा नगरपालिका परिषद की ओर से कूड़ा डंप किया गया है। कूड़े को हटवाया जा रहा है। नगर निगम गाजियाबाद और खोड़ा नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में नोटिस भेजा जा रहा है।

- उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

chat bot
आपका साथी