तालाब हैं पानी नहीं, अधिकारी हैं जिम्मेदारी नहीं

अभिषेक सिंह गाजियाबाद रईसपुर में प्राचीन मंदिर के पास स्थित तालाब की कभी पूजा होती थी। वहा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 08:04 PM (IST)
तालाब हैं पानी नहीं, अधिकारी हैं जिम्मेदारी नहीं
तालाब हैं पानी नहीं, अधिकारी हैं जिम्मेदारी नहीं

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद: रईसपुर में प्राचीन मंदिर के पास स्थित तालाब की कभी पूजा होती थी। वहां मूर्ति विसर्जन किया जाता था। लोग नहाते थे, पशु पानी पीते थे। लेकिन अब इस तालाब की स्थिति बदहाल है। तालाब के बाहर कूड़ा फेंका जाता है। कुछ हिस्से पर कब्जा भी हो गया है। इनको रोकने के लिए शासन ने जनपद में अधिकारियों की तैनाती कर रखी है लेकिन वे जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों की मांग है कि तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रईसपुर गांव पांच सौ साल से अधिक पुराना है। हरियाणा से उनके पूर्वज इस गांव में आए थे। उस वक्त गांव में पांच तालाब थे। वर्तमान में सभी तालाबों की स्थिति बदहाल है। प्राचीन देवी मंदिर के पास स्थित तालाब की पूजा की जाती थी, तालाब में ही देवी मां की मूर्तियां विसर्जित की जाती थीं। पिछले 25 साल में तालाब अपनी पहचान खोने लगा। तालाब के किनारे कूड़ाघर बन गया है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारी नहीं देते ध्यान: स्थानीय निवासियों ने बताया कि तालाब की बदहाली के जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी हैं। वह तालाब के सुंदरीकरण पर ध्यान नहीं देते हैं। जिस वजह से गांव के तीन तालाब सूख गए हैं। तालाबों में बच्चों का नहाना और पशुओं का पानी पीना भी बंद हो गया है। फसल की सिचाई के लिए भी तालाब से पानी नहीं मिल पाता है। परिचर्चा तालाब का सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए। जिससे कि गांव के लोग तालाब किनारे बैठ सकें। तालाब साफ होंगे तो वहां पशु और पक्षी भी आ सकेंगे।

- धर्मपाल सिंह चौधरी तालाब में कभी हम नहाने के लिए जाते थे लेकिन अब उसकी सूरत बदहाल देखकर दुख होता है। गांव में तालाब रहेंगे तो वाटर लेवल भी कम नहीं होगा।

- राधे श्याम चौधरी पिछले 25 साल से तालाब की स्थिति बदहाल हुई है। पहले तालाब साफ और पानी से भरे हुए नजर आते थे।

- बच्चू सिंह प्रत्येक साल पांच करोड़ रुपये का बजट तालाब के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास किया जाता है लेकिन तालाब का सुंदरीकरण नहीं करवाया जाता है।

- मनोज चौधरी, स्थानीय पार्षद

बयान

तालाबों का सुंदरीकरण करवाने का कार्य शुरू करवाया गया है। 46 तालाब चिह्नित किए गए हैं। रईसपुर गांव के तालाबों का भी सुंदरीकरण करवाया जाएगा।

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी