खेलों में हैं अपार संभावनाएं, बनाएं करियर : अनिल शर्मा

फोटो नं.- 24 मोदी-8 संवाद सहयोगी मोदीनगर खेलों में करियर बनाने के लिए अपार संभावनाएं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:00 PM (IST)
खेलों में हैं अपार संभावनाएं, बनाएं करियर : अनिल शर्मा
खेलों में हैं अपार संभावनाएं, बनाएं करियर : अनिल शर्मा

फोटो नं.- 24 मोदी-8 संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

खेलों में करियर बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इसलिए युवा पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी रुचि रखें। विश्वस्तरीय खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।

ये बातें रविवार को राज्यमंत्री अनिल शर्मा (पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग) ने कही। वे निवाड़ी कस्बे में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने आए थे। उनके साथ विधायक डॉ. मंजू शिवाच, सतेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, विवेक त्यागी, पारुल त्यागी समेत वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का अपने जीवन में खेलों को स्थान देना चाहिए। इससे न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति विकसित होता है।

सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं।

जिनका लाभ उठाकर देश के युवा विश्व पटल पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह जज्बा प्रत्येक खिलाड़ी में होना चाहिए, तभी देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। इस मौके पर विधायक डा. मंजू शिवाच ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके अलावा अनिल शर्मा निवाड़ी रोड स्थित मनोज शर्मा के आवास पर भी कुछ देर के लिए रुके। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक डा. मंजू शिवाच, सभासद आशीष त्यागी, मनोज शर्मा, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने सीकरी खुर्द में महामाया देवी मंदिर परिसर स्थित प्राचीन वटवृक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वटवृक्ष के इतिहास के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी