दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के दरवाजे नहीं आई बरात

जागरण संवाददाता गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अटौर में दहेज की मांग पूरी न होने प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:41 PM (IST)
दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के दरवाजे नहीं आई बरात
दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के दरवाजे नहीं आई बरात

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नंदग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अटौर में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन के पिता के गिड़गिड़ाने पर दूल्हे पक्ष ने गाली-गलौज की और बरात लाने से इन्कार कर दिया। इसके चलते शादी वाले दिन दुल्हन की डोली नहीं उठ सकी। इस मामले में दुल्हन के पिता ने दूल्हे, दूल्हे के पिता समेत तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अटौर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता शहादरा निवासी युवक से तय किया था। दोनों की सगाई 30 अप्रैल को धूमधाम के साथ हुई और सगाई में लाखों रुपये दान-दहेज पर खर्च किए गए। शादी में दूल्हे को बुलेट मोटरसाइकिल देना तय हुआ था। शादी 14 मई को होनी थी और इसके चलते दुल्हन के पिता ने प्रशासन से शादी समारोह की अनुमति भी ले ली थी। आरोप है कि शादी से एक दिन पहले दूल्हे व उसके पिता से बात हुई तो वह दहेज में वेगनआर कार मांगने लगे। जब दुल्हन के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि वेगनआर कार नहीं मिली तो वह बरात लेकर नहीं आएंगे। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन शादी वाले दिन आरोपित बरात लेकर नहीं पहुंचे। इस संबंध में पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी