स्टेशन पर फहर रहा था 100 फीट ऊंचा फटा तिरंगा

जासं गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर कई दिन से 100 फीट ऊंचा फटा हुआ तिरंगा फहरात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM (IST)
स्टेशन पर फहर रहा था 100 फीट ऊंचा फटा तिरंगा
स्टेशन पर फहर रहा था 100 फीट ऊंचा फटा तिरंगा

जासं, गाजियाबाद : रेलवे स्टेशन के बाहर कई दिन से 100 फीट ऊंचा फटा हुआ तिरंगा फहराता रहा। ट्विटर पर डीएम से इसकी शिकायत की गई। ट्वीट के बाद डीएम ने मंगलवार रात को झंडे को हटवा दिया। रेलवे अफसरों का दावा है कि हवा के कारण झंडा फट गया था।

रेलवे स्टेशन की शान बढ़ाने के लिए साल 2019 में झंडा लगाया गया था। इसको तीन-चार किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है। पिछले साल 26 जनवरी को पोल पर झंडा लगवाया गया था, लेकिन उस दौरान भी कुछ दिन बाद ही हवा से फट गया था। इसके बाद उसे उतार दिया गया। 26 जनवरी 2021 को पोल पर फिर से तिरंगा लगवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को यह झंडा फट गया। लेकिन रेलवे के किसी अधिकारी व कर्मचारी का इस पर ध्यान नहीं दिया। विशाल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने फटे हुए तिरंगे के दो फोटो खींचकर डीएम अजय शंकर पांडेय को टैग करते हुए ट्वीट किया। डीएम ने संज्ञान लेते हुए रेलवे के अफसरों को झंडा उतारने के लिए कहा। स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात को ही झंडे को हटवा दिया गया था।

-----

100 फीट ऊंचा झंडा किसी को नजर नहीं आया

100 फीट की ऊंचाई पर लगा फटा हुआ तिरंगा किसी को अधिकारी के नजर नहीं आया। जबकि पास में ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहते हैं। फटे तिरंगे को हटवाने के लिए ट्विटर पर शिकायत की गई तो डीएम को झंडा हटवाना पड़ा। जबकि स्टेशन के हर स्थान से यह झंडा दिखाई देता है।

chat bot
आपका साथी