निगम के जुड़े कार्य के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

जासं गाजियाबाद संक्रमण से बचाव के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को अलग -अलग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:49 PM (IST)
निगम के जुड़े कार्य के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
निगम के जुड़े कार्य के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

जासं, गाजियाबाद : संक्रमण से बचाव के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को अलग -अलग कार्यों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपते हुए उनको नोडल अधिकारी नामित किया है, जिससे कि शहरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन और फॉगिग सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय से गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

शहर में जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर कोविड प्रभावित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन विकसित करने, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडेय को सौंपी गई है। हिडन घाट स्थित मोक्ष स्थल पर शवों की निर्बाध रूप से विधिवत दाह संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी , शव ज्यादा आने पर टोकन सिस्टम लागू कराने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा और अधिशासी अभियंता जलकल योगेंद्र यादव को उनका सहायक बनाया गया है। सैनिटाइजेशन और फॉगिग सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव को सौंपी गई है। साफ सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगर निगम कार्यालय में आने वाले लोगों द्वारा संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार को सौंपी गई है। वहीं शासन- प्रशासन द्वारा वांछित सूचनाओं को समय पर उपलब्ध कराने के लिए मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

chat bot
आपका साथी