तकनीक के सहारे कूड़ा निस्तारण की समस्या का होगा निदान : दिनेश चंद्र

आइएएस दिनेश चंद्र ने सोमवार को नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या बनी हुई है। इसका जल्द निदान किया जाएगा। जहां जरूरत होगी विशेषज्ञ संस्थाओं की तकनीकी मदद ली जाएगी। उचित प्लेटफार्म पर विधिक पक्ष भी रखा जाएगा। जनता को साथ लेकर शहर को स्वच्छ बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:34 PM (IST)
तकनीक के सहारे कूड़ा निस्तारण की समस्या का होगा निदान : दिनेश चंद्र
तकनीक के सहारे कूड़ा निस्तारण की समस्या का होगा निदान : दिनेश चंद्र

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आइएएस दिनेश चंद्र ने सोमवार को नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या बनी हुई है। इसका जल्द निदान किया जाएगा। जहां जरूरत होगी विशेषज्ञ संस्थाओं की तकनीकी मदद ली जाएगी। उचित प्लेटफार्म पर विधिक पक्ष भी रखा जाएगा। जनता को साथ लेकर शहर को स्वच्छ बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र यहां से पहले अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी थे। एक कार्यक्रम में युवाओं को योग सिखाने के लिए शीर्षासन करने पर वह चर्चाओं में आए थे। मेरठ समेत विभिन्न जिलों में सेवाएं दे चुके हें। उन्होंने बताया कि नगर निगम शहर को साफ और सुंदर बनाने का कार्य करता है। पानी, सीवर, नाली, नाले और रोड जैसे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराता है। जहां यह मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां अवस्थापना निधि से यह कार्य कराए जाएंगे। जिससे शहर के लोगों की समस्या का निदान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद गर्मी अपना अहसास कराने लगेगी। लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा सके, उसके पहले से इंतजाम किए जाएंगे। खराब नलकूपों को ठीक कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी नए नलकूप लगवाए जाएंगे। ऊर्जा की बचत और पानी की बर्बादी रोकने की दिशा में काम किया जाएगा। नलकूपों के ऑटोमेशन का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी