मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिदू महिला की शव यात्रा में दिया कंधा

संवाद सहयोगी लोनी कोरोना काल में जहां रिश्तेदार मृतक को कंधा देने से कतरा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:48 PM (IST)
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिदू महिला की शव यात्रा में दिया कंधा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिदू महिला की शव यात्रा में दिया कंधा

संवाद सहयोगी, लोनी : कोरोना काल में जहां रिश्तेदार मृतक को कंधा देने से कतरा रहे हैं। शव यात्रा में शामिल होने से पीछे हट रहे हैं। वहीं शनिवार दोपहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिदू महिला के शव को कंधा देकर मानवता की मिसाल पेश की है।

कोतवाली क्षेत्र की मुस्लिम बाहुल्य कालोनी अशोक विहार में लंबे समय से एक हिदू परिवार रहता है। परिवार का कालोनी के मुस्लिम घरों में आना जाना है। कुछ समय से हिदू परिवार में महिला की तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला के बेटों ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को दी। अंतिम यात्रा में न केवल हिदू बल्कि मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। मुस्लिम लोगों ने शव यात्रा में अर्थी को कंधा देकर मानवता की मिसाल पेश की। सड़क पर लोगों ने अंतिम यात्रा के फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल अंतिम यात्रा के फोटो, वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है।

chat bot
आपका साथी