फोन झपटकर भाग रहे बदमाशों की धुनाई

संवाद सहयोगी मोदीनगर हाईवे पर सौंदा रोड कट के निकट बुधवार रात महिला का फोन झपट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:17 PM (IST)
फोन झपटकर भाग रहे बदमाशों की धुनाई
फोन झपटकर भाग रहे बदमाशों की धुनाई

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

हाईवे पर सौंदा रोड कट के निकट बुधवार रात महिला का फोन झपटकर भाग रहे आरोपितों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। आरोपितों से महिला का फोन भी बरामद हो गया। पुलिस आरोपितों को पकड़कर थाने ले आई। महिला की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुरादनगर निवासी सरिता इन दिनों अपने पति राजीव के साथ मोदीनगर की गोविदपुरी कालोनी में रहती हैं। मुरादनगर भी उनका आना-जाना लगा रहता है। बुधवार को भी वे पति के साथ बाइक से मुरादनगर ही गई थीं। रात करीब दस बजे जब मोदीनगर लौट रही थीं, तो बसस्टैंड के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने सरिता का फोन झपट लिया। दूसरा आरोपित भी उनका पर्स छीनने का प्रयास करने लगा, लेकिन इतने में ही पति ने सूझबुझ दिखाते हुए बाइक की स्पीड कम कर दी। इससे आरोपितों को भी बाइक मंद करनी पड़ी। बस इतने ही उन्होंने शोर मचा दिया। वहां खड़े कुछ लोगों ने आरोपितों का पीछा करना शुरू कर दिया। राजीव भी उनके पीछे ही बाइक लेकर चल दिए। लोगों ने आरोपितों को सौंदा कट के पास ही पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इतने ही वहां आसपड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। आरोपितों को सभी ने जमकर पीटा, उनके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कर किया और उन्हें थाने ले आए। कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित गांव भंडौला निवासी अनुराग और गांव तिबड़ा निवासी अंकित कुमार हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया है।

chat bot
आपका साथी