कारोबारी के यहां एक करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कविनगर डी ब्लाक में चार सितंबर की सुबह कारोबारी के मकान में हुई एक करोड़ की चोरी के मुख्य आरोपित इरफान उर्फ उजाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक करोड़ कीमत से अधिक के सोने व हीरे के जेवर बरामद किए हैं।

By Ashutosh GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:55 PM (IST)
कारोबारी के यहां एक करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
चोरी के आरोप में गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का शख्स

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र के कविनगर डी ब्लाक में चार सितंबर की सुबह कारोबारी के मकान में हुई एक करोड़ की चोरी के मुख्य आरोपित इरफान उर्फ उजाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए गए एक करोड़ कीमत से अधिक के सोने व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपित जगुआर, मर्सीडीज, स्कार्पियो जैसी महंगी कारों से चलकर रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पूर्व में इसके 11 साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। इरफान देश भर में बड़ी कोठियों व बंगलों में घुसकर सैकड़ों बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न प्रदेशों में चोरी के 25 मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपित बिहार के सीतामढ़ी निवासी इरफान उर्फ उजाले है। 

chat bot
आपका साथी