लॉकडाउन का दिखा असर, बाजार व सड़कें रहीं सूनी

लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 09:44 PM (IST)
लॉकडाउन का दिखा असर, बाजार व सड़कें रहीं सूनी
लॉकडाउन का दिखा असर, बाजार व सड़कें रहीं सूनी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : प्रदेश में लागू हुए संपूर्ण लॉकडाउन का असर शनिवार को शहर की सड़क से लेकर मार्केट तक देखने को मिला। अधिकांश स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं इक्का-दुक्का दोपहिया, कार व ऑटो चलते दिखाई दिए। पुलिस ने कई जगहों पर आवश्यक वस्तु के अधीन आने वाली किराना व सब्जी की दुकान भी बंद करा दिए गए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया। इसमें आवश्यक वस्तु समेत कुछ अन्य गतिविधियों को सशर्त इजाजत दी गई थी। बावजूद इसके शहर में अधिकांश मेडिकल सेवाओं को छोड़कर आवश्यक वस्तु के तहत आने वाली किराना व सब्जी दुकानें भी बंद रहीं। सुबह खुली दुकानों को पुलिस ने जबरन बंद करा दिया। शहर की अधिकांश सड़कें और मार्केट जहां सूनी नजर आई। वहीं कुछ सड़कों पर जरूर इक्का-दुक्का दोपहिया, कार व ऑटो जरूर चलते नजर आए। शहर के चौपला बाजार पूरी तरह बंद रहा। पुलिसकर्मियों की बाजार में तैनाती की गई थी। डासना गेट, लाल कुआं, तुराब नगर, कवि नगर, संजय नगर समेत सभी मार्केट पूरी तरह बंद रहे। सब्जी मंडी जरूर दो बजे तक खुली, लेकिन ग्राहकों की आमद कम रही। सब्जी मंडी के दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सब्जियां नहीं बिकीं। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान शहरी क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयां भी बंद रहीं, जिनमें सोमवार से उत्पादन आरंभ होगा।

chat bot
आपका साथी