जाम का असर, फिर थम गया सफर

संवाद सहयोगी मोदीनगर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शुक्रवार को फिर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:09 PM (IST)
जाम का असर, फिर थम गया सफर
जाम का असर, फिर थम गया सफर

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शुक्रवार को फिर जाम लग गया। शाम के समय तो हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें दिखाई पड़ी। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

जाम के झाम से निकलने के लिए लोगों ने वैकल्पिक मार्गो का सहारा लिया। करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इन दिनों हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री सड़क पर ही फैली रहती है। जिससे सड़क पर वाहनों के चलने के लिए जगह कम बचती है और जाम लगने लगता है। शुक्रवार शाम को हाईवे पर जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें हाईवे पर लगने लगी। हाईवे के दोनों तरफ भंयकर

जाम लग गया। मेरठ से आने वाले वाहनों की कतार सौंदा रोड से लेकर

महेंद्रपुरी कट तक पहुंच गई। दूसरी तरफ गाजियाबाद से आने वाले

वाहनों की कतार भी मंडी कट से शुरू होकर मोदी मंदिर को पार करते हुए तेल मिल गेट तक जा पहुंची। जाम में फंसकर लोग बुरी तरह परेशान नजर आए। राजचौराहे के निकट रोडरेज भी हुई। काफी देर तक दोनों चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर झगड़ा करते रहे। जिससे जाम की स्थिति और विकराल हो गई। पुलिस ने दोनों को सड़क किनारे किया। उधर, कुछ चालकों ने जाम से निकलने के लिए वैकल्पिक मार्गो का भी सहारा लिया। हालांकि, पुलिस भी प्रत्येक कट पर तैनात रही। विपरित दिशा में वाहनों को नहीं जाने दिया। इस बारे में एसएचओ मोदीनगर जयकरण सिंह ने बताया कि थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी थी। तुरंत, पुलिसकर्मियों को भेजकर यातायात सामान्य कराया दिया गया था।

chat bot
आपका साथी