कल से सावन का पवित्र माह शुरू, शिवालयों में रोज होगा रुद्राभिषेक

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कल से सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होगा। मंदिरों में पूरे सावन रोजाना रुद्राभिषेक के साथ ही वैश्विक महामारी से छुटकारा व आरोग्यता के लिए वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:37 PM (IST)
कल से सावन का पवित्र माह शुरू, शिवालयों में रोज होगा रुद्राभिषेक
कल से सावन का पवित्र माह शुरू, शिवालयों में रोज होगा रुद्राभिषेक

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कल से सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होगा। मंदिरों में पूरे सावन रोजाना रुद्राभिषेक के साथ ही वैश्विक महामारी से छुटकारा व आरोग्यता के लिए वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रांस हिडन के मोहन नगर मंदिर, पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज स्थित शिव शक्ति मंदिर, शिप्रा सनसिटी स्थित शिव हनुमान मंदिर, कौशांबी स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक होगा। मंदिर में लोग मास्क पहनकर हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश करेंगे, ताकि कोरोना का संक्रमण न फैले।

कौशांबी के सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में पूरे सावन माह रोजाना सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विधि-विधान से रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा। मंदिर में स्थापित शिवलिग पर बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। वहीं पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित डॉ.गिरीश मिश्रा का कहना है कि हर सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक होगा। मंदिर में पूजा पाठ की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

वर्जन..

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शनिवार को है। रविवार से सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। मंदिर में पूरे माह रोजाना सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक रुद्राभिषेक व पांच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शिव सहस्त्र अर्चन होगा। शाम को चार से छह बजे तक वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति, विश्व कल्याण, अकाल मृत्यु से बचाव व आरोग्यता के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा।

-पंडित राजेंद्र प्रसाद पांडेय, पुजारी, प्राचीन सनातन धर्म मंदिर

chat bot
आपका साथी