व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई सर्वोपरि : रविकांत गर्ग

जागरण संवाददाता गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 07:00 PM (IST)
व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई सर्वोपरि : रविकांत गर्ग
व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई सर्वोपरि : रविकांत गर्ग

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई सर्वोपरि है। इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सभी व्यापारियों को एकजुट किया जा रहा है। ताकि एकजुट होकर व्यापारी हितों की लड़ाई को लड़ा जा सके।

वह जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला एवं महानगर इकाई द्वारा आयोजित व्यापारी दिवस पर व्यापारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, सुनील प्रताप सिंह वरिष्ठ जिला महामंत्री, अतुल मित्तल व आदि नारायण गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय सतीजा कोषाध्यक्ष, अमन अग्रवाल महामंत्री, कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता, सुनील चौधरी, पवन कंसल, नरेश कुमार, सचिव सौरभ गुप्ता, वैभव जैन, संजय अरोड़ा, गणेश गुप्ता, मनीष निश्चल, अजय गर्ग, ऋषभ जैन संगठन मंत्री, सरदार बलदेव सिंह प्रचार मंत्री, कमल गर्ग जिला आय-व्यय निरीक्षक, निरंजन शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। महानगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष विकास बंसल, महामंत्री विपिन सिघल, उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील वाष्र्णेय, राकेश चौधरी, अरुण गोयल, रवि जैन, तरुण शर्मा, लोकेश बंसल आदि को बनाया गया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महामंत्री पप्पू पहलवान मौजूद रहे। मुख्य रूप से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, नीरज गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल जैन, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया, जिला चेयरमैन देवेंद्र हितकारी, संगठन मंत्री रजनीश बंसल, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी