नरेश त्यागी हत्याकांड में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के डर से परिवार ने घर छोड़ा

जागरण संवाददाता गाजियाबाद सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर में नौ अक्टूबर 2020 को हु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:52 PM (IST)
नरेश त्यागी हत्याकांड में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के डर से परिवार ने घर छोड़ा
नरेश त्यागी हत्याकांड में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के डर से परिवार ने घर छोड़ा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर में नौ अक्टूबर 2020 को हुई मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या मामले में नरेश के पुत्र अभिषेक त्यागी ने अपनी जान व परिवार को खतरा बताया है। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपित गिरीश त्यागी की गिरफ्तारी नहीं होने से उनकी व परिवार की जान सुरक्षित नहीं है। इसके चलते उन्होंने रविवार को अपने लोहियानगर आवास को छोड़ दिया। अब वह परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में शिफ्ट हो गए हैं। उनका आरोप है कि आरोपित पक्ष केस लड़ने पर लगातार धमकी दिलवा रहे हैं।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपित जितेंद्र त्यागी व दो शूटरों समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था। जितेंद्र हिदू युवा वाहिनी का गाजियाबाद का पूर्व जिलाध्यक्ष है। मामले में पुलिस ने विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी को भी आरोपित बनाया था। गिरीश त्यागी तब से फरार है। गिरीश की गिरफ्तारी के लिए अभिषेक लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। पूर्व में वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ट्वीट कर चुके हैं। नौ अक्टूबर 2020 को नरेश त्यागी की घर के बाहर हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हाईप्रोफाइल घटना होने के कारण मामला सुर्खियों में रहा था। अभिषेक का आरोप है कि गिरीश राजनैतिक परिवार से जुड़े हुए हैं, इसके चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी