वसुंधरा सेक्टर-4बी की सड़कों पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

जासं साहिबाबाद वसुंधरा सेक्टर-4बी की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिसके क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:51 PM (IST)
वसुंधरा सेक्टर-4बी की सड़कों पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा
वसुंधरा सेक्टर-4बी की सड़कों पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

जासं, साहिबाबाद: वसुंधरा सेक्टर-4बी की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण आपराधिक वारदातों और हादसे का डर भी सता रहा है।

वसुंधरा सेक्टर-4बी निवासी वीरेंद्र विष्ट ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-4बी स्थित सेंट्रल पार्क के पास लगी स्ट्रीट लाइटें कई माह से खराब हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं करवाया गया है। नगर निगम वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी सुनील राय और पथ प्रकाश निरीक्षक राजकिशोर सिंह से मांग की गई है कि जल्द ही स्ट्रीट लाइटों को सही करवाया जाए, जिससे की आवागमन के दौरान सड़क पर अंधेरे के कारण परेशानी क सामना न करना पड़े। वसुंधरा सेक्टर-17 में भी यही हाल: वसुंधरा सेक्टर-17 में भी शाम ढलने के बाद अंधेरा हो जाता है। यहां पर लगाई गई 45 स्ट्रीट लाइटों में से 30 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पांच अगस्त को स्थानीय निवासियों ने नगर निगम वसुंधरा जोन के कार्यालय पहुंचकर जोनल प्रभारी सुनील राय से मामले की शिकायत की गई थी। जहां स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत मिली है, वहां लाइटों को ठीक कराने का काम करवाया जा रहा है। वसुंधरा सेक्टर 17 और सेक्टर 4बी में भी जल्द ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा।

- राजकिशोर सिंह, पथ प्रकाश निरीक्षक, नगर निगम वसुंधरा जोन

chat bot
आपका साथी