मझले भाई को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी लोनी दोहरे हत्याकांड का मझले भाई को काफी सदमा लगा है। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:24 PM (IST)
मझले भाई को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती
मझले भाई को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, लोनी : दोहरे हत्याकांड का मझले भाई को काफी सदमा लगा है। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है।

कासिम विहार कालोनी में निवासी नैइमुल तीन भाई है। बड़े भाई ममनून का कहना है कि तीनों भाई भले ही अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं, लेकिन तीनों में काफी प्रेम है। शादी, विवाह के कार्यक्रम तीनों की सलाह के बाद ही होते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखी थी। लकड़ी का कद कम होने से छोटे दोनों भाइयों की पत्नी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर लड़की पक्ष को शादी के लिए मना कर दिया था। वह बताते हैं कि नैइमुल व उवैश की हत्या के बाद से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। उनकी पत्नी कई बार बेहोश हो चुकी हैं। वहीं मझले भाई मंजूर को गहरा सदमा लगा है। शनिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममनून बताते हैं कि तीनों भाई हरियाणा व दिल्ली के कुछ कारोबारियों से लकड़ी का पुराना फर्निचर खरीदते हैं। काफी समय से तीनों का माल हरियाणा व दिल्ली से कारोबारियों से आता है। सूत्रों की माने तो पुलिस की दो टीमें हरियाणा व दिल्ली से कारोबारियों से संपर्क साधने में जुटी है, ताकि कारोबार में होने वाले लेन-देन का पता चल सके। भाइयों पर गर्व, बेटे की तरह मानते थे : ममनून का कहना है कि वह अपने दोनों भाइयों को पाकर गर्व महसूस करते हैं। नैइमुल ने कभी उनके सामने ऊंची आवाज में बात नहीं की थी। छोटा होने के नाते वह नैइमुल को अधिक प्रेम करते थे। वह नैइमुल को बेटे की तरह मानते थे। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने पहुंचे : एमआई पार्टी के जिला सचिव प्रवेश पाशा कासिम विहार कालोनी पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह एसएसपी से वार्ता कर हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश कराने की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी