लखनऊ तक पहुंची वसूली के खेल की गूंज

इंदिरापुरम थाने में हुए वसूली के खेल की गूंज सूबे की राजधानी लखनऊ तक पहुंची है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल ने मामले का संज्ञान लिया है। उनके कार्यालय से यहां के आलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:25 PM (IST)
लखनऊ तक पहुंची वसूली के खेल की गूंज
लखनऊ तक पहुंची वसूली के खेल की गूंज

अवनीश मिश्र, साहिबाबाद : इंदिरापुरम थाने में हुए वसूली के खेल की गूंज सूबे की राजधानी लखनऊ तक पहुंची है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल ने मामले का संज्ञान लिया है। उनके कार्यालय से यहां के आलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों के पास काल आई। उनसे इंदिरापुरम थाने के प्रकरण को लेकर जानकारी हासिल की। पुलिसकर्मी दिनभर इसी प्रकरण पर चर्चा करते रहे, मगर किसी ने कुछ भी बोलने से इंकार किया। पहले भी लग चुके हैं दाग : गाजियाबाद में खाकी पर पहले भी दाग लग चुके हैं। 17 सितंबर को कौशांबी थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पर दुकानदार ने 50 हजार रुपये उगाही करने का आरोप लगाया था। उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके पहले मई में लोनी बार्डर थाना के प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह और सिपाही कुलदीप यादव पर अवैध असलहा बरामद करने वाले को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगा। दोनों निलंबित किए गए। वर्ष-2020 में लिक रोड थाना के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह पर पासपोर्ट के सत्यापन के नाम पर सौ रुपये घूस लेने का आरोप लगा। उन्हें निलंबित किया गया। कब-कब लगे खाकी पर दाग : - सितंबर 2021 : लिक रोड थाना के मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह पर मैनपुरी जिले के किशनी थाना में दर्ज मुकदमे में पीड़िता की गलत तरीके से मदद करने का आरोप लगा। वह निलंबित किए गए।

- सितंबर 2020 : कवि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसपी सिंह जादौन पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा। उन्हें निलंबित किया गया।

- जून 2020 : लाइन हाजिर होने के बावजूद विवेचना में दखलअंदाजी करने पर उपनिरीक्षक मोहम्मद जफर निलंबित हुए।

- जनवरी 2020 : इंदिरापुरम थाना की कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी रविता चौधरी पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप।

- नवंबर 2019 : इंदिरापुरम थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह व सचिन कुमार पर 12 लाख के गबन का आरोप लगा। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

- जुलाई 2017 को उगाही कर रहे इंदिरापुरम थाना के सिपाही श्रीकांत, शमीम, नारायण व सुधीर कुमार निलंबित हुए।

- सितंबर-2016 में साहिबाबाद थाना में तैनात हेड कांस्टेबल ऋषिपाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ना।

- अक्टूबर-2016 में कौशांबी पुलिस चौकी पर भाजपा नेता के पिता को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये वसूली का आरोप लगा।

chat bot
आपका साथी