गालंद में ट्रोमल मशीन लेकर गए चालक को पीटा, पोकलेन तोड़ी

जासं गाजियाबाद कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम द्वारा गालंद में की जा रही कार्यवाही का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:41 PM (IST)
गालंद में ट्रोमल मशीन लेकर गए चालक को पीटा, पोकलेन तोड़ी
गालंद में ट्रोमल मशीन लेकर गए चालक को पीटा, पोकलेन तोड़ी

जासं, गाजियाबाद: कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम द्वारा गालंद में की जा रही कार्यवाही का विरोध करने वाले अब हिसा करने लगे हैं। आरोप है कि 27 अक्टूबर को ट्रोमल मशीन लेकर गालंद गए वाहन चालक को वहां पर पीटा गया। पोकलेन मशीन भी तोड़ दी गई। इस मामले में नगर आयुक्त ने हापुड़ के जिला प्रशासन से वार्ता कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। मकरेड़ा में भी नगर निगम की टीम का विरोध करने पर 51 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र कर नगर निगम को दें, जिससे की समस्या का समाधान हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, माहौल खराब कर रहे हैं। लोग उनके बहकावे में न आएं, नगर निगम की टीम विज्ञानी विधि से डंपिग साइट पर कूड़ा निस्तारण करेगी।

chat bot
आपका साथी