वालमार्ट के विरोध में 28 को भारत व्यापार बंद का ऐलान

विदेशी कंपनी वालमार्ट को भारत में व्यापार की इजाजत पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगामी 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:38 PM (IST)
वालमार्ट के विरोध में 28 को भारत व्यापार बंद का ऐलान
वालमार्ट के विरोध में 28 को भारत व्यापार बंद का ऐलान

गाजियाबाद : विदेशी कंपनी वालमार्ट को भारत में व्यापार की इजाजत पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगामी 28 सितंबर को भारत व्यापार बंद का आह्वान किया है। उनका कहना है कि भारतीय खुदरा व्यापार को पहले ही ऑनलाइन शॉ¨पग ने नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं सरकार की इस मंजूरी से व्यापार चौपट हो जाएंगे। कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आह्वान पर प.उ. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 28 सितंबर को भारत व्यापार बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग एवं महासचिव तिलकराज अरोरा ने कहा कि वालमार्ट एक विदेशी कंपनी है, जिसे भारत मे सुई से लेकर जहाज तक विदेश से लाकर भारत में में बेचने की इजाजत दी गई है।

chat bot
आपका साथी