लोनी में अपराध कर रहे जेल से छूटकर आए बदमाश

पिछले दो माह में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। बदमाशों ने चोरी लूट हत्या आदि वारदातों को अंजाम दिया है। इससे लोगों को परेशानी हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को जेल से छूटकर आए कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने कुछ बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके फरार साथियों की तलाश जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:15 PM (IST)
लोनी में अपराध कर रहे जेल से छूटकर आए बदमाश
लोनी में अपराध कर रहे जेल से छूटकर आए बदमाश

अजय सक्सेना, लोनी : पिछले दो माह में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। बदमाशों ने चोरी, लूट, हत्या आदि वारदातों को अंजाम दिया है। इससे लोगों को परेशानी हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को जेल से छूटकर आए कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने कुछ बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके फरार साथियों की तलाश जारी है। बदमाशों को किया चिह्नित : पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 45 बदमाशों को चिह्नित किया गया। इनमें 22 बदमाश लोनी के हैं, जबकि 14 दिल्ली और नौ बदमाश जिला बागपत के हैं। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के जेल जाने के बावजूद उनमें सुधार नहीं आया है। वापस आने के बाद बदमाशों ने दोबारा आपराधिक वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने लूट और हत्या में शामिल चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल गए तीन बदमाश दिल्ली और एक बदमाश जिला बागपत के थे। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अपराध रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए अन्य प्रदेश और जिले के कुछ बदमाशों के नाम सामने आए हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

- अतुल कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी

ये हुई घटनाएं : 08 सितंबर खजूरी पुश्ता रोड पर अंडा कारोबारी विपिन कुमार से डेढ़ लाख लूटे 08 सितंबर बंथला फ्लाई ओवर पर सिविल डिफेंस दिल्ली की पुलिस वर्दी पहन कर कार लूटी 09 सितंबर बंथला फ्लाई ओवर के पास कपड़ा कारोबारी से कार और साढ़े 14 लाख लूटे 12 सितंबर राम विहार कालोनी में जनसुविधा केंद्र संचालक से 25 हजार लूटे 16 सितंबर कासिम विहार कालोनी में पिता नईमुल और पुत्र उवेश की गला रेत कर हत्या 09 अक्टूबर अशोक विहार कालोनी स्थित घर में महिला के हाथ पैर बांध कर हत्या 14 अक्टूबर पूजा कालोनी में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश 13 सितंबर : रीयल एस्टेट कारोबारी की हत्या के मामले में अगरोला का मदन उर्फ बच्ची और नूरपुर खेकड़ा, बागपत का गौरव उर्फ लड्डू गिरफ्तार 25 सितंबर : गढ़ी कटैया गांव के पास से मयूर विहार दिल्ली का जीत उर्फ क्षितिज, करावल नगर दिल्ली के हिमांशु और सतपाल उर्फ शिवम उर्फ राज गिरफ्तार 07 अक्टूबर : नसबंदी कालोनी का शौकीन उर्फ मोटा उर्फ राणा को बंथला फ्लाई ओवर के पास से किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी